फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल छोटा है आशिक: रील देख हुआ प्यार, पति-बच्चों को छोड़ प्रेमी संग चली गई महिला; फोन ने दोनों को पकड़वाया

Sun, 01 Dec 2024 11:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर

सार

महिला की बहन ने उसके सेंट्रल स्टेशन पर आने की संभावना पर जीआरपी थाने में शिकायत की, जिस पर टीम तैयार की गई। दोनों के बीच चैटिंग और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर उनकी लोकेशन मिल गई। 
विज्ञापन
छह साल छोटे प्रेमी संग भागी महिला - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट मीडिया पर युवक की रील देख महिला को उससे प्यार हो गया। दोनों मिलने के लिए घर से चले गए। महिला की बहन ने जीआरपी सेंट्रल पर शिकायत की, जिसके बाद दोनों बदायूं के पास मिले। शनिवार को दोनों को स्टेशन लाया गया, जहां पर महिला पति व बच्चों की जगह प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही। युवक उससे करीब छह साल छोटा है। फेसबुक पर उसकी रील देखकर पसंद करने लगी और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इंस्पेक्टर ने दोनों को उनके परिजनों के हवाले किया।

विज्ञापन

बदायूं का रहने वाला 24 वर्षीय युवक रील बनाता है। कभी गाने तो कभी एक्टिंग की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करता है। जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि युवक की वीडियो जौनपुर की महिला ने देखा और उस पर कमेंट किया। दोनों के बीच चैटिंग और बातचीत शुरू हो गई। 
विज्ञापन

कुछ दिन पहले महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर युवक के साथ चली गई। महिला की बहन ने उसके सेंट्रल स्टेशन पर आने की संभावना पर जीआरपी थाने में शिकायत की, जिस पर टीम तैयार की गई। दोनों के बीच चैटिंग और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर उनकी लोकेशन मिल गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों को सेंट्रल लाया गया, जहां से उनके परिजनों के हवाले कर दिया। महिला का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें