फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क माफी का कोई आदेश नहीं, 30 जून तक जमा करें फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डॉ वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा संचालित शिक्षा संस्थानों की प्रबंध समिति के चेयरमैन व नगर के आईसीएसई व सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता प्राप्त शिक्षा संस्थानों की ओर से डॉ नागेंद्र स्वरूप ने शनिवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए स्पष्ट किया कि जिन अभिभावकों ने अप्रैल, मई व जून का शिक्षा शुल्क जमा नहीं किया है वह 30 जून तक जमा कर दें। उन्होंने कहा कि कई सप्ताह से निजी शिक्षण संस्थानों में बच्चों का शुल्क जमा किए जाने के संबंध में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी गलत प्रचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसी भी स्तर पर यह आदेश पारित नहीं किया गया है कि लॉकडाउन अवधि का शुल्क देय नहीं होगा। शासन का आदेश यही तक सीमित था कि वर्तमान शिक्षा सत्र में निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा कोई शुल्क वृद्धि नहीं की जाएगी। वहीं जो शिक्षण संस्था त्रैमासिक शुल्क वसूल करते थे वह मासिक आधार पर ही शुल्क वसूल करेंगे। यह दोनों ही आदेशों का पालन शहर के शिक्षा संस्थानों की ओर से किया जा रहा है। वही बोले कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी बयान दिया है कि लॉकडाउन अवधि के शुल्क की माफी का शासन द्वारा कोई आदेश नहीं दिया गया है कानपुर जिला अधिकारी ने भी इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा गया है कि शुल्क माफी का कोई आदेश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें