फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं के बजाय सिर्फ नाम का नियमितीकरण

Sun, 07 Aug 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
राणा प्रताप नगर में बनी कालोनी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आदर्श त्रिपाठी
विज्ञापन

कानपुर। दिल्ली में हर बार चुनाव से पहले अवैध कालोनियों को नियमित करने का मुद्दा उठता है। शहर की अवैध कालोनियों का भी नियमितीकरण दिल्ली की तर्ज पर हो सकता है। यानी कालोनियों को नियमित घोषित कर दिया जाएगा। सुविधाओं की स्थिति जैसी है, वैसी रहेगी। राज्य शहरी आवास एवं पर्यावास नीति-2014 में संशोधन से भी कालोनियों में जरूरी सुविधाएं विकसित करने की कवायद परवान न चढ़ पाएगी। केडीए अधिकारियों के मुताबिक, कालोनियों में तभी विकास कार्य कराए जा सकते हैं, जब वहां के 80 फीसदी लोग बेटरमेंट चार्ज जमा कर दें। दूसरी ओर अधिकतर कालोनियां ग्राम समाज की जमीन पर बनी हैं। इसके चलते इनका मालिकाना हक भी ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।


शासन की मंशा पर केडीए ने दो वर्ष पूर्व नियमितीकरण के लिए छह कालोनियों का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इनमें मानकों की गुंजाइश मिली तो पता चला कि यह ग्राम समाज की जमीन पर बसी हैं। इन पर प्लाट काटकर बेच दिए गए। शासन ने अब तक इस पर मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन


इन कालोनियों का भेजा गया है प्रस्ताव: मंगला विहार कोआपरेटिव हाउसिंग लिमिटेड, टीचर्स कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी (देहली सुजानपुर), नरपतिनगर गृह निवास योजना (जरौली), केसा कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी (बर्रा), शिवपुरी हाउसिंग सोसाइटी (पी. शारदानगर) और आईआईटी सहकारी लिमिटेड (कल्याणपुर)

नगर विकास सहकारी आवास समिति लिमिटेड, जनहित हाउसिंग कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लक्ष्मीकुमा­र-श्रवण कुमार, माडर्न गाडर्न सहकारी आवास समिति, फिरोज श्रमिक हाउसिंग कोआपरेटिव सोसाइटी-सेकेंड, फिरोज श्रमिक हाउसिंग कोआपरेटिव सोसाइटी, नागरिक गृह निर्माण समिति लिमिटेड, कानपुर मध्यमवर्गीय सहकारी गृह निर्माण समिति, मुल्तान कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, कानपुर मध्यमवर्गीय सहकारी गृह निर्माण समिति लिमिटेड, दि ओल्ड सहरवावल पंचायत कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, बाबूपुरवा कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड, दि माडल क्लास कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, भोजपुरी कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, जनता सहकारी गृह निर्माण समिति लिमिटेड, आलोक नगर सहकारी गृह निर्माण समिति, टीचर्स हाउसिंग कोआपरेटिव सोसाइटी बर्रा (सभी नौबस्ता)
शिव सहकारी आवास समिति, नगर सहकारी गैस समिति, श्रीराम चंद्र अग्रवाल, नागरिक सहकारी समिति लिमिटेड, श्री उमराव सिंह एंड कंपनी, जयबजरंग हाउसिंग कोआपरेटिव सोसाइटी, नगर विकास सहकारी आवास समिति, इंद्र सहकारी आवास समिति, केशव सहकारी आवास समिति, कुंज बिहारी आवास समिति, नागरिक सहकारी गृह निर्माण समिति लिमिटेड, कृष्णा गृह निर्माण (सभी बूढ़पुर मछरिया)
मंगला विहार कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, गौतमपल्ली हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड, टीचर्स हाउसिंग कोआपरेटिव सोसाइटी, सरस्वती  कोआपरेटिव आवासीय सोसाइटी, विकास सहकारी आवास समिति लिमिटेड, भगवान कोहली पार्ट, नेहरू सहकारी समिति, ममता गृह निवास सहकारी समिति, श्रीराम मठिया कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, श्री विश्वकर्मा नगर सहकारी आवास समिति लिमिटेड, सुभाष कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी-पीएसी रोड, आजाद सहकारी आवास समिति लिमिटेड, प्रशांत सहकारी आवास समिति, डा. जवाहरलाल रोहतगी, पटकापुर-1, कानपुर लैंड डेवलेपमेट कंपनी, पूनम गृह निर्माण समिति, एक्समैन हाउसिंग सोसाइटी, टीचर्स कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, कृष्णानगर हाउसिंग सोसाइटी, समता गृह निवास सहकारी समिति, अलीहसन कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, सुभाष कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी (सभी देहली सुजानपुर)
विज्ञापन

माडर्न सहकारी आवास समिति, अग्रसेन कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, ओल्ड संखवार पंचायत कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, जयभारत सहकारी आवास समिति लिमिटेड, कानपुर सहकारी गृह निर्माण सोसाइटी, प्रयाग कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, लाल बहादुर शास्त्री गृह निर्माण समिति,  बाबूपुरवा कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड, कृषक गृह निर्माण समिति लिमिटेड, केसा कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, नगीना सहकारी आवास समिति, प्रगतिशील भवन  कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, जनसेवा सहकारी आवास समिति (सभी बर्रा) आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें