यूपी के इटावा जिले में टिड्डी दल के हमले की आशंका है। अभी दल राजस्थान के दौसा के आसपास है। हवा पुरवा हुई तो आगरा के बाह होते हुए इटावा के जशवन्तनगर क्षेत्र में घुसेगा। इटावा समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
फायर अधिकारी व सभी ईओ को पानी के टैंकर के लिए कृषि अधिकारी ने पत्र लिखा है। गांव प्रधानों को भी सतर्क किया गया है। हवा पुरवा रही तो टिड्डी दल बसरेहर, सैफई, भरथना होते हुए औरैया पहुंच सकता है। वहीं हवा पछुआ ही रही तो भरतपुर से ग्वालियर, भिंड होते हुए झांसी, ललितपुर पहुंच जाएगा।