कानपुर में कोरोना वायरस के डर की वजह से ग्रीनपार्क हॉस्टल 23 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। हॉस्टल में रहने वाले सभी खिलाड़ियों से कह दिया गया है कि वे अपने-अपने घर चले जाएं। साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों से कहा गया है कि वे मास्क लगाकर अभ्यास करने आएं।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार सेठी ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान समय में हॉस्टल में 15 खिलाड़ी है। इसके साथ ही ग्रीनपार्क में रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं।
शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह कहा गया है कि अभ्यास करने के लिए आने वाले खिलाड़ियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया जाए। खिलाड़ियों को हाथ मिलाने से मना किया गया है। सेनिटाइजर का उपयोग करने को भी कहा गया है।