फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की आशंका: नगर निगम की टीमों ने मीट की दुकानों पर की जांच, विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया अभियान

Sat, 17 May 2025 01:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर नगर निगम की टीमों ने मीट की दुकानों पर जांच की।  विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
मीट की दुकानों पर हुई जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर गुरुवार को नगर निगम की टीमों ने मीट की दुकानों में जांच की। दुकानदारों से कहा कि कहीं भी पक्षियों के मरने की सूचना मिले तो तत्काल पशु पालन विभाग के अस्पताल को सूचित करें। टीम मौके पर पहुंचकर जांच के साथ ही बचाव के उपाय करेगी। नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि पहले दिन नगर निगम की टीमों ने रावतपुर, बेनाझाबर, ग्वालटोली, विकासनगर, गुरुदेव चौराहे के आसपास, कल्याणपुर में मीट की दुकानों का निरीक्षण किया। किसी भी दुकान में मृत पक्षी का मीट नहीं मिला। अपर नगर आयुक्त (प्रथम) आवेश खान के अनुसार बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर मीट की दुकानों की निगरानी शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीट की दुकानों पर हुई जांच - फोटो : अमर उजाला
पशु चिकित्सा विभाग को भी निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील है कि यदि नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी पक्षियों के मरने की सूचना मिले तो तत्काल कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8601801104, फोन नंबर 05122526004 या 0512 2526005 या टोल फ्री नंबर - 18001805159 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें