फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीआई पर भड़के प्रति रक्षाकर्मी

Sat, 25 Jun 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
फूलबाग स्थित ओईएफ के मेन गेट पर एफडीआई का पूतला फूंकते फैक्ट्री कर्मी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रक्षा क्षेत्र में सौ फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के विरोध पर शुक्रवार को प्रतिरक्षा फैक्ट्रियों के बाहर सभाएं की गईं। एफडीआई का पुतला फूंककर रोष जताया गया। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन फैक्ट्री प्रबंधतंत्र के माध्यम से भेजा गया। तय किया गया कि 11 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।   
विज्ञापन


एसएएफ में इंटक, एसएएफ मजदूर यूनियन सहित फैक्ट्री की अन्य यूनियनों ने सुबह गेट मीटिंग की। इंटक के राष्ट्रीय महासचिव केके तिवारी ने कहा कि एफडीआई आने से देश की आंतरिक सुरक्षा खतरे में पड़ेगी। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री साधू सिंह ने कहा कि एफडीआई से फैक्ट्रियों की उत्पादकता प्रभावित होगी।

बाद में सभी यूनियनों ने मिलकर विजय नगर चौराहे पर एफडीआई का पुतला फुंका। उधर, इंटक के बैनर तले चुन्नीगंज चौराहे पर पुतला फूंककर 26 जून को बड़ा चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय, अजय सिंह, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ओईएफ मजदूर संघ की ओर ओईएफ के बाहर सभा की गई। फील्डगन फैक्ट्री मजदूर यूनियन की ओर से फील्डगन फैक्ट्री के बाहर सभा की गई। ओएफसी के बाहर आर्डनेंस फैक्ट्री कर्मचारी संघ की ओर से पुतला फूंका गया। संघ जल्द ही रक्षा मंत्री से भेंट करेगा। पैराशूट राष्ट्रीय मजदूर संघ के बैनर तले पैराशूट फैक्ट्री के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें