फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 62 लाख की एफडी हड़पी, बैंक अधिकारी समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Dec 2021 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बादशाहीनाका थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर लाखों रुपये का गबन किया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हटिया में पीड़िता की महिला रिश्तेदार ने बैंक अधिकारी और कर्मचारी के साथ मिलकर उनकी 62 लाख रुपये की ज्वाइंट एफडी हड़प ली। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद पुलिस ने रिश्तेदार, बैंक अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


हटिया निवासी किरन त्रिवेदी ने पुलिस को बताया कि नौघड़ा स्थित (वर्तमान में नयागंज स्थित) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में उनका उनकी सास स्व. शेव्या त्रिवेदी के साथ 62 लाख रुपये की ज्वाइंट एफडी थी।

आरोप है कि इसी साल 25 जून को पता चला कि उन्नाव निवासी उनकी रिश्तेदार विभा त्रिपाठी ने बैंक अधिकारी और कर्मचारी से सांठगांठ करके उनका ज्वाइंट अकाउंट बंद करवा दिया। इसके बाद अपने व स्वर्गीय सास के नाम का एक नया एफडी अकाउंट खुलवा कर पैसे उसमें ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन


बैंक जाकर पता करने पर मालूम हुआ कि आरोपी ने 2020 में ही खाता बंद करवा दिया था। आरोपी महिला ने फर्जीवाड़ा कर खाते से 1.65 लाख रुपये भी निकाल लिए। बादशाहीनाका थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर लाखों रुपये का गबन किया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें