फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीटी स्कैन मशीन के साफ्टवेयर में आया फॉल्ट, बिना जांच के लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन के सॉफ्टवेयर में सुबह फॉल्ट आने से मशीन ठप हो गई। लाइन में लगे 80 मरीज जांच करवाने के लिए मशीन के सही होने का इंतजार करते रहे। दोपहर एक बजे के बाद भी मशीन सही न होने पर वह बिना जांच के ही घर लौट गए। वहीं, केंद्र प्रभारी ने कंपनी को मशीन सही करने को मेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गुरूवार को 1225 मरीजों ने पंजीकरण कराया। डॉक्टरों ने 80 मरीजों को जांचें लिखीं। सुबह आठ बजे ही मरीज सीटी स्कैन की जांच करवाने के लिए लाइन में लग गए। सुबह नौ बजे केंद्र खुलने के बाद सीटी स्कैन करने की बारी आने पर मशीन में तकनीकी फॉल्ट आ गया। इसके बाद केंद्र प्रभारी व अन्य टीम दोपहर तक इसको दुरुस्त करने में जुटे रहे लेकिन वह मशीन दुरस्त नहीं हो सकी। इस दौरान लाइन में लगे मरीज दोपहर एक बजे तक इंतजार करते रहे। कुछ बिना जांच कराए घर लौट गए तो कुछ मरीजों ने निजी लैब से सीटी स्कैन की जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें