फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नेवला घुसने से लाइन बॉक्स में फॉल्ट 21 घंटे ठप रही तीन उपकेंद्रों की आपूर्ति

Thu, 09 Jul 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। नगर बाईपास स्थित विद्युत केंद्र की 132 केवी लाइन बॉक्स में नेवला चले जाने से विद्युत उपकेंद्र बरौर, मुंगीसापुर व अमरौधा की मंगलवार रात 10 बजे से आपूर्ति ठप हो गई। 21 घंटे बाद इसकी मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

पुखरायां बाईपास स्थित विद्युत केंद्र 132 केवी लाइन से सभी उपकेंद्रों जुड़े हैं। मंगलवार की रात 10 बजे मुंगीसापुर लाइन बॉक्स में नेवला चला गया। जिससे बॉक्स में ब्लास्ट हो गया। इस कारण से उपकेंद्र बरौर, अमरौधा व अकोढ़ी की लाइनों में फॉल्ट हो गया। रात में फॉल्ट होने की जानकारी पर लाइनमैन मरम्मत में जुटे लेकिन आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। जिसके लिए पूरी बॉक्स लाइन ठीक कर दुरुस्त कराया गया।
अकोढ़ी की लाइन जल्दी चालू हो गई लेकिन बुधवार शाम सात बजे बरौर व अमरौधा की सप्लाई चालू की जा सकी।
इससे 21 घंटे तक बरौर उपकेंद्र के बरौर कस्बा समेत 40 गांव और अमरौधा नगरपंचायत और मुंगीसापुर कस्बा सहित गांवों की आपूर्ति ठप रही।
करीब 20 हजार से अधिक लोग गर्मी में परेशान रहे। सुबह के समय लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि पुखरायां मेन केंद्र के मुंगीसापुर लाइन बॉक्स में नेवला आने से फाल्ट हो गया था। जिसमें बरौर और अमरौधा लाइन में भी फॉल्ट हो गया। लाइन आपस में उलझ गई। बुधवार शाम सात बजे सभी केंद्रों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें