फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट दे रहे फॉल्ट, झटका दे रही रोस्टरिंग

Wed, 01 Jun 2016 01:23 AM IST
AMARUJALA BEARO
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी शहरियों को सामान्य बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई है। आंधी-तूफान के बाद केस्को ने एक सप्ताह बाद 82 सबस्टेशनों के फीडरों की मरम्मत कराकर आपूर्ति देने का दावा किया है। जबकि कई मोहल्लों में लोकल फॉल्ट को बनाने में हो रहे शटडाउन से लोगों को घंटों बिजली नहीं मिल रही है। मंधना सबस्टेशन से जुड़े 15 गांवों में फॉल्ट होने से गई बिजली अभी तक नहीं आई है। वहीं लखनऊ से शहर में दिन में पौने तीन बजे से दो घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर के लगभग सभी फीडर सुबह से ही फॉल्ट बनाने के लिए शटडाउन पर लिए गए। विकास नगर क्षेत्र की बिजली शर्करा संस्थान के पास अंडर ग्राउंड केबल फॉल्ट होने से घंटों गुल रही। दादा नगर में दोपहर ढाई बजे केबल बक्‍से में खराबी होने से फीडर डैमेज हो गया। हैरिसगंज के सभी फीडर दिन में सात घंटे तक बंद रहे। रैना मार्केट, तिलक नगर क्षेत्र में दिन में 12 बजे बिजली कटी रही। निराला नगर में गुलमोहर स्कूल के पीछे फॉल्ट से भैरोघाट सबस्टेशन शाम छह बजे ट्रिप हो गया। उधर, गोपाल नगर का ट्रांसफार्मर, सिद्धनाथ ट्रांसफार्मर फुंकने और केडीए कालोनी में एचटी इंसुलेटर में फॉल्ट होने से देहली सुजानपुर क्षेत्र की बिजली गुल रही। मंधना स्बस्टेशन से जुड़े 15 गांवों में दोबारा आंधी आने पर बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था मंगलवार को भी बहाल नहीं हुई। इससे कई गांवों में आपूर्ति बाधित रही। 
थर्मल बैकिंग भी इमरजेंसी रोस्टरिंग भी
शहर में मंगलवार को दोपहर एक बजे से 1:35 बजे, पौने तीन से पौने पांच बजे तक और रात 8:20 से 9:05 बजे तक इमरजेंसी रोस्टरिंग के नाम पर बिजली काटी गई। जबकि प्रदेश में इन दिनों 1300 मेगावाट बिजली का उत्पादन थर्मल बैकिंग के नाम पर रोका गया है। एक तरफ जरूरत न होने पर उत्पादन कम किया जा रहा है। दूसरी तरह अचानक जरूरत पड़ने पर कानपुर में इमरजेंसी दो घंटे की रोस्टरिंग हो रही है। यूपी पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड और राज्य विद्युत उत्पादन निगम से जुड़ा है। इसलिए अफसर बोलने को भी तैयार नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

आज यहां नहीं 
रहेगी बिजली
तारों पर आ रहे पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम बुधवार को होना है। इससे कई इलाकों में शटडाउन की वजह से बिजली नहीं रहेगी। एचएएल फीडर बंद होने से मानस विहार, कैलाश नगर, ग्रेटर कैलाश, जेके कॉलोनी में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सुबह 10 से एक बजे तक नवाबगंज से मेडिकल फीडर बंद रहेगा। बेनाझाबर, चूनेवाली गली, स्वरूप नगर में दोपहर 1:30 बजे से शाम चार बजे तक बिजली नहीं रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें