फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पिता के चार वसीयतों ने तीन सगे भाइयों को बनाया दुश्मन, एक दूसरे पर लगाया प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप

Thu, 02 Jan 2025 02:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अशोक के मुताबिक वर्ष 2021 में पिता का देहांत हो गया। पिता ने जीवन काल में चार वसीयतें की थीं। इसमें की 2 पंजीकृत व 2 अपंजीकृत थी। इन वसीयतों में बांटे गए भाग के कारण तीनों भाइयों में मनमुटाव हो गया था।
विज्ञापन
वसीयत - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के एक कपड़ा कारोबारी की चार वसीयतों ने तीन सगे भाइयों को आमने-सामने खड़ा कर दिया। एक भाई ने दूसरे पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर ने शिकायत की। ग्वालटोली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन

ग्वालटोली के एलनगंज निवासी अशोक कुमार गर्ग के दो भाई हेमंत गर्ग और संदीप गर्ग हैं। पिता जुगुल किशोर गर्ग कपड़े के थोक कारोबारी थे। उनके पास कई कंपनियों की एजेंसी और श्री कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड समेत कई अन्य भी कंपनियां थीं। इसमें परिवार व अन्य लोग भी हिस्सेदार थे।

Trending Videos

पिता ने जीवन काल में की थीं चार वसीयतें
वह पिता के जीवन काल में ही व्यापार संभालने लगे थे। हेमंत की कारोबार में रुचि न होने के कारण पिता ने उन्हें विदेश में शिक्षा प्राप्त कराई। वापस लौटने पर उन्हें मुम्बई में ज्वैलरी का कारोबार करा दिया। अशोक के मुताबिक वर्ष 2021 में पिता का देहांत हो गया। पिता ने जीवन काल में चार वसीयतें की थीं।

तीनों भाइयों में हो गया था मनमुटाव
इसमें की 2 पंजीकृत व 2 अपंजीकृत थी। इन वसीयतों में बांटे गए भाग के कारण तीनों भाइयों में मनमुटाव हो गया था। इसके चलते हेमंत अक्सर धमकी देता था कि बातचीत से मसला हल नहीं हुआ तो वो फौजदारी का केस बना देगा, जिसका मुकदमा मुंबई में लड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन

दस्तावेज देखने के बाद की जाएगी कार्रवाई
आरोप है कि उसने पांच करोड़ और संपत्तियों में एक तिहाई हिस्सा मांगा। इंस्पेक्टर ग्वालटोली ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी और रंगदारी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों तरफ के दस्तावेज देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें