सिकंदरा (कानपुर देहात)। आयुर्वेदिक दवा बनाने की मशीन दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र की ओर से 4.80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये मांगने पर पिता पुत्र ने गाली गलौज कर पीड़ित को भगा दिया। सीओ के निर्देश पर पिता पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जालौन निवासी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि आयुर्वेदिक दवा बनाने की मशीन लेने के लिए बुधौली के राजीव रत्न उर्फ सरल कटियार व उसके पिता रामऔतार कटियार को सात जनवरी 2020 को चार लाख 80 हजार रुपये दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी वह मशीन नहीं दे पाए। इस पर रविवार की शाम भाई राजेश कुमार के साथ बुधौली में रुपये मांगने गए थे।
वहां पिता पुत्र ने गाली गलौज करते हुए उन्हें अपमानित कर भगा दिया। अरुण ने बताया कि आरोपी न तो रुपये वापस कर रहे हैं और न ही मशीन दे रहे हैं। सीओ रविकांत गौड़ के निर्देश पर रविवार रात आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी, एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट की गई है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद