फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के गम में पिता ने खुद के सीने में उतार दी गोली, एक सवाल छोड़ गया तमंचा

Sat, 22 Dec 2018 07:09 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घायल अरविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उरई(जालौन) जिले में बेटे के गम में पिता ने खुद के सीने में तमंचे से गोली मार ली। परिजन उसे लेकर पहले नजदीक के अस्पताल फिर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि करीब साल भर पहले अधेड़ के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।  
विज्ञापन


चुखी क्षेत्र के नादई निवासी किसान अरविंद सिंह (47) ने शनिवार की सुबह अपने ही घर में खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर परिजन अरविंद के कमरे की ओर दौड़े तो देखा कि वह खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें पहले पास के अस्पताल और फिर जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि साल भर पहले अरविंद के जवान बेटे लोकेंद्र (21) ने फांसी लगाकर जान दे थी। वह उरई में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद से ही अरविंद मानसिक रोगी हो गया। घरवालों के मुताबिक, बेटे की मौत के बाद से ही अरविंद काफी दुखी रहता था। थाना प्रभारी का कहना है कि अरविंद के होश आने पर पूरा मामला पता लगेगा और तमंचा कहां से आया और इस वक्त कहां है, इस बारे में भी घरवालों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें