फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधियों को फंसाने के लिए अपनी बेटी का गला रेत दिया, आरोपी पिता बोला- सनक सवार थी

Mon, 04 Feb 2019 08:36 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
हत्या के पुराने मामले में चल रही रंजिश में विरोधियों को फंसाने के लिए एक पिता ने रिश्तों का कत्ल करते हुए मासूम बेटी को हथियार बनाया। उसने अपनी मासूम बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव बाग में फेंक दिया था।
विज्ञापन


हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर मतनी में सात साल की बच्ची की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार को हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर चाकू भी बरामद की। आरोपी का कहना है कि सनक सवार थी, गुस्से में कुछ समझ ही नहीं आया और फिर बेटी की हत्या कर दी।

 

गौरतलब हो कि 30 जनवरी की रात हरपालपुर क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव निवासी रिजवान की बेटी साहिबा अपनी मां अजनबी के साथ सोई थी। रात में अचानक लापता हो गई और 31 जनवरी की सुबह उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर बाग में पड़ा मिला था।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि साहिबा की हत्या उसके पिता रिजवान ने ही की थी

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन में बताया कि साहिबा की हत्या उसके पिता रिजवान ने ही की थी। सर्विलांस से अहम जानकारियां मिलने पर अजनबी से पूछताछ की गई थी। इसके बाद रिजवान का पता लगाया गया तो वह घर से गायब मिला। दरोगा संजय सिंह ने सांडी हरपालपुर मार्ग पर बरंडारी तिराहा के पास रविवार सुबह सात बजे रिजवान को गिरफ्तार किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

बताया कि पुलिस की पूछताछ में रिजवान ने बताया कि बेटी की हत्या विरोधियों को फंसाने के लिए ही उसने की थी। वर्ष 2013 में गांव के रामेश्वर के पुत्र की हत्या हो गई थी। इस मामले में अन्य लोगों के साथ रिजवान भी आरोपी था। बाद में रिजवान गुजरात काम करने चला गया। गुजरात में भी बीती 23 जनवरी को रामेश्वर के सगे भाई जागेश्वर के पुत्र अरविंद से उसका विवाद हो गया था। अरविंद भी गुजरात में ही काम करता है। यहां से 29 जनवरी को रिजवान भागकर घर आ गया था और 30 जनवरी की रात उसने बेटी की हत्या कर दी। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें