फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatampur: डीजे पर चढ़ा किशोर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया, हालत गंभीर

Mon, 31 Mar 2025 02:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्षेत्र के गणेशपुर गांव में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान किशोर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे रेफर किया गया है। प्रिंस के घर में आयोजित कार्यक्रम में डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान प्रिंस डीजे बॉक्स पर चढ़ गया। वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन तुरंत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्रिंस को  जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें