हरदोई के बघौली में एक पिता ने अपनी बेटी के सिर पर लाठी से हमला कर दिया जिसमें बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। शराब के नशे में युवक ने पत्नी से मारपीट के दौरान लाठी चला दी। लाठी मां की गोद में बैठी बच्ची के सिर पर जा लगी। घटना के बाद पिता मौके से फरार हो गया। महिला ने पति के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम चनोखर निवासी रमेश के पास ढाई बीघा खेती है। वह मजदूरी भी करता है। सोमवार देर शाम रमेश शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी रामेश्वरी ने नाराजगी जताई। इस पर रमेश को गुस्सा आ गया और उसने पास पड़ी लाठी से रामेश्वरी पर वार कर दिया।