फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमाद ने ऐसे किया ससुर का कत्ल, सुनकर कांप जाएगी रूह 

Sun, 18 Sep 2016 09:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर देहात में एक दामाद ने अपने ही ससुर की ईंट से कुचलकर हत्या कर डाली। माजरा महज इतना था कि ससुर ने पुत्री को दामाद के साथ भेजने से इंकार कर दिया था। ससुर की बातों से खुन्नस खाए दामाद ने रात को सोते समय उन पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह तब तक अपने ससुर के चेहरे पर ईंट से वार करता रहा, जब तक ससुर बेसुध नहीं हो गया।
विज्ञापन


हत्या कर भाग रहे दामाद को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बहनोई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महमूदपुर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि मेरा बहनोई कन्नौज में थाना इंदरगढ़ के माधौपुरवा निवासी रामबहादुर बहन अन्नपूर्णा को लेने आया था। वह पिता मूलचंद (62) से बहन को ले जाने की जिद करने लगा।   पिता ने उसकी आदतें गलत बताते हुए सुधार करने की हिदायत देकर अभी भेजने से मना कर दिया। शनिवार देर शाम साथ में खाना खाया गया। पिता दरवाजे पर चारपाई डालकर सो गए। देर रात बहनोई ने उनकी ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पिता के खून से लथपथ होते ही वह भागने लगा।
विज्ञापन
  इसी दौरान परिवार के लोगों ने देख लिया और उसको पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आलोक उमराव को सौंप दिया। पिता को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डा. विजय प्रताप ने मृत घोषित कर दिया। थाना इंचार्ज ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। वहीं मूलचंद की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें