फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: बेटी को सुहाग के जोड़े में देखने की पिता की हसरत रह गई अधूरी ही, खुशियां मातम में बदलीं

Sun, 05 May 2019 09:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की एक्सीडेंट में मौत
विज्ञापन
बांदा के बबेरू बेटी को सुहाग के जोड़े में देखने की पिता की हसरत अधूरी ही रह गई। सात दिन बाद बेटी की बरात आनी थी, लेकिन इसके पहले ही शनिवार की शाम काल बने ट्रक ने शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता को रौंद दिया। घर पर शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। हादसा कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव में शनिवार शाम छह बजे घटित हुआ। गांव निवासी भाऊराम (52) पुत्र रामदास की बेटी फूला की 12 मई को बरात आनी है। घर में तैयारियां चल रही थी। भाऊराम शादी के निमंत्रण कार्ड गांव में पैदल बांट रहे थे।
विज्ञापन

शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता को ट्रक ने रौंदा

इस दौरान सड़क पार करने समय बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, पर रास्ते में उनकी मौत हो गई। उधर, हादसा कर भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। भाऊराम के बेटे अवधेश ने बताया कि फिलहाल बहन की शादी के बारे में अंतिम संस्कार के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि उन्हें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें