हरदोई में लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोनार में शुक्रवार सुबह शराबी पिता ने मारपीट से नाराज होकर नशेड़ी बेटे की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी। दोनों दो-तीन दिन से एक-दूसरे को मार डालने की धमकी दे रहे थे। हत्या के बाद आरोपी पिता ने वारदात कुबूल ली।
मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। ग्राम लोनार निवासी अभिमन्यु उर्फ ऋषिराम (32) पुत्र भूरा (55) खेती करता था। अभिमन्यु का मकान लोनार कोतवाली के पास ही है। पिता भूरा दो और बेटों ऋषिपाल और नत्थूलाल के साथ खेत में मकान बनाकर रहता है।