फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: शराब के लिए पैसे नहीं दिए...तो पिता ने बेटे को कुल्हाड़ी मारी, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 20 Apr 2023 07:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun Crime: मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज वरदात सामने आई है। यहां शराब के लिए रुपये न देने पर एक पिता ने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल जाता घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में शराब के लिए रुपये न देने पर पिता ने पुत्र के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से पिता फरार है।

विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के जैसारी कला गांव निवासी जमाल अहमद ने नशे में बुधवार रात अपने पुत्र एहसान से शराब खरीदने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर पिता ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटे पर हमला कर दिया। सिर पर कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज को लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि शराब के नशे में पिता ने घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी पिता की तलाश की जा रही है। घटना के बाद वह घर से भाग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें