फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का इंतकाम, कहा था- मैं बदला लूंगा: अघोरी को पहले गला कसकर मारा, फिर तेजाब से जलाया था शव

Sat, 26 Aug 2023 06:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao Murder Case: कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के पहचान करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक के बड़े भाई प्रमोद की तहरीर पर दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड से आए परिजनों ने अघोरी के शव की पहचान की तो शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि पहले अघोरी की गला कसकर हत्या की गई थी। इसके बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया था।

विज्ञापन

शरीर के दाहिने अंग पर तेजाब डालने और आग से जलाने की पुष्टि हुई है। मृतक के बड़े भाई ने बांगरमऊ निवासी अधेड़ मकान मालिक सहित दो पर हत्या और साक्ष्य मिटाने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बांगरमऊ के मोहल्ला न्यू कटरा निवासी संतोष कनौजिया के घर से मंगलवार को पुलिस ने अधेड़ का अधजला शव बरामद किया था।
हत्यारोपियों में संतोष व उसके साथी मुन्नूमियां तलइया मोहल्ला निवासी शेरू को उसी घर से नशे की हालत में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में संतोष ने मृतक का नाम सर्वांग उर्फ प्रमोद निवासी हरिद्वार के थाना मंगलौर के कस्बा लंढोरी बताया था। बुधवार को पुलिस मृतक के घर गई थी और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी थी।

विज्ञापन

अखिरी बार 18 अगस्त को देखा गया था
गुरुवार रात मृतक का बड़ा भाई प्रदीप, भतीजा शुभम व भाभी बाला उन्नाव पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक के बड़े भाई प्रदीप ने बताया कि सर्वांग उर्फ प्रमोद अविवाहित था। वह गांव के बाहर बने काली मंदिर में ही रहता था। तंत्र-मंत्र करता था। अक्सर हफ्तों के लिए कहीं भी चला जाता था। अखिरी बार उसे 18 अगस्त को देखा गया था।

न तलाश की और न गुमशुदगी दर्ज कराई
आशंका हुई कोई तंत्र-मंत्र कराने के लिए लेकर गया होगा। इसलिए न तलाश की और न गुमशुदगी दर्ज कराई। वह सट्टे का भी काम करता था। इसकी जानकारी घर वालों को नहीं थी। मृतक के बड़े भाई ने हत्यारोपी संतोष और शेरू के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया
कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई प्रमोद की तहरीर पर दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के पहचान करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

प्रमोद के साथ मिलकर करता था सट्टे का काम
हत्यारोपी संतोष ने बताया कि उसका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। बेटा विशाल भी वहीं रहता था। करीब डेढ़ साल पहले विशाल की मुलाकात वहीं अर्जुन नाम के युवक से हुई। वह लंढोरी निवासी अघोरी सर्वांग उर्फ प्रमोद के साथ मिलकर सट्टे का काम करता था। अर्जुन ने विशाल को भी अघोरी से मिलवाया।

पैसा न देने पर मार डालने की धमकी
उसने कहा कि बाबा जो नंबर बताते हैं, वही सही होता है। पैसे के लालच में हत्यारोपी के बेटे ने भी पैसे लगाने शुरू किए और वह हारने लगा। इसके बाद में जब अघोरी का उस पर 6,500 रुपये उधारी हो गया, तो उसने मांगना शुरू किया। न देने पर मार डालने की धमकी दी। धमकी से परेशान विशाल ने पिता संतोष घटना की जानकारी दी।

बेटे ने कर ली थी आत्महत्या
वह रुपये लेकर अघोरी के पास पहुंचा और रुपये अदा किए और बेटे को लेकर घर आ गया। उसके बाद बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। बेटे का शव देखने के बाद संतोष ने अघोरी की हत्या करने का प्लान बनाया, ताकि कोई दूसरा युवा सट्टे के व्यापार में पड़कर अपनी जान न गवाएं। इसमें अपने साथी को भी शामिल किया।
विज्ञापन

गला दबाकर मारा, फिर तेजाब से जलाया था शव
बता दें कि न्यूकटरा मोहल्ले में अधेड़ की हत्या कर शव घर में छिपाकर जलाने की घटना हुई थी। मृतक हरिद्वार के थाना मंगलौर के कस्बा लंढोरी का रहने वाला था। वह अघोरी था। हत्यारोपियों ने पांच दिन पहले उसे हरिद्वार से घर लाकर शराब पिलाई थी और गला दबाकर हत्या कर दी थी। किसी को पता न चले इसके लिए तेजाब डालकर शव जला रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें