फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद खुलते ही मिली मौत, बेटी को बचाने में पिता ने भी गंवाई जान

Sun, 29 Oct 2017 02:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजनारायण यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार की सुबह राजनारायण यादव व चांदनी के लिए मौत बनकर आई। आंख खुलते ही दोनों करंट लगने से मौत के शिकार हो गए। एक साथ दो मौतों से घर में कोहराम मच गया। लोग बिजली विभाग के अधिकारियों की चूक बता रहे हैं।
विज्ञापन






 

चारा भरने गई थी युवती

चांदनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अचलगंज। थानाक्षेत्र के गांव बंथर में मवेशियों के लिए चारा भरने गई युवती चारा मशीन में करंट आने से चिपक गई। बेटी को बचाने में पिता भी करंट की चपेट में आ गया। पिता-पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में सप्लाई बंद की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


बंथर गांव निवासी राजनारायण यादव (48) की बेटी चांदनी (21) शनिवार सुबह घर के अंदर लगी चारा मशीन के पास कटी पड़ी बरसीम भरने गई थी। चारा मशीन पर बिजली का तार टूटा पड़ा था। इससे मशीन में करंट आ रहा था। चारा भरने के दौरान चांदनी करंट की चपेट में आ गई। बेटी को छटपटाता देख पास ही झाड़ू लगा रहे राजनारायण उसे बचाने पहुंचे। इससे वह भी करंट की चपेट आ गए। पिता-पुत्री की मौके पर मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।


 
विज्ञापन

अधिकारियों ने दिया जांच का आश्वासन

पिता और पुत्री की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतक के बेटे रंजीत ने बताया कि मवेशियों के लिए रात में ही चारा काट लिया जाता है। दूसरे दिन सुबह मवेशियों को डाला जाता है। शुक्रवार रात को पिता ने चार काट लिया था। शनिवार सुबह बहन चारा भरने गई थी। चारा मशीन पर टूटे पड़े तार के करंट की चपेट में आने से बहन की व बचाने में पिता की मौत हो गई। मृतक की पत्नी किशन कुमारी के अलावा बच्चों में संदीप, रंजीत, आशीष, रुचि हैं। घर में वयारिंग खुली पड़ी है। लाइट आने के दौरान तार पिघलकर चारा मशीन पर गिर गया। इससे हादसा हो गया।

अचलगंज एसओ सुनील सिंह ने बताया कि करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत हुई है। दोनों के शवाें का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं अधिशाषी अभियंता द्वितीय राजमंगल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घर के भीतर घटना हुई है। एसडीओ और जेई से जांच कराई जाएगी। अगर हादसे में विद्युत विभाग की लापरवाही पाई जाएगी तो मुआवजा व अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें