फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेटी के साथ यौन शोषण का आरोपी पिता गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना पुलिस ने शनिवार रात को बेटी के साथ यौन शोषण के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के गिरफ्तारी की जानकारी पर रविवार सुबह गांव की महिलाओं ने थाने पहुंचकर युवक को फर्जी फंसाए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

रूरा थाना पुलिस ने शनिवार रात को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबिश देकर बेटी के साथ यौन शोषण करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह युवक के गिरफ्तार होने की खबर गांव में फैली तो गांव की करीब 25 महिलाएं रूरा थाना आ गईं। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि युवक निर्दोष है। उसकी पत्नी व बेटी ने साजिशन उसके खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है।
बता दें कि थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी 23 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को रूरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उसका पिता तब से उसका यौन शोषण कर रहा है जब वह 14 साल की थी। विरोध करने पर उसके मां, भाई-बहन के साथ मारपीट करते थे। छह साल बाद भी पिता के अंदर बदलाव न होने पर वह मां, भाई-बहन के साथ कानपुर रहने लगी थी। इस पर पिता माफी मांग कर उसे घर ले आए। बाद में मौसी ने उसकी शादी करवा दी। शादी के दो माह बाद पति के प्रताड़ित करने पर वह मायके में रहने लगी थी। 18 फरवरी को पिता ने उनके साथ मारपीट कर दोबारा बदतमीजी की। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि महिलाओं को वापस घर भेज दिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें