फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर 16 साल की बेटी संग दुष्कर्म का करने का आरोप, मां ने कही ये बातें

Wed, 27 Jun 2018 07:16 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर महानगर में एक पिता ने अपनी 16 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। घटना के दिन उसकी मां मायके में थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना काकादेव इलाके की है। 
विज्ञापन



मंगलवार दोपहर मां संग किशोरी थाने पहुंची। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि 18 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के लगभग तीन साल बाद से वह अपने मायके में रहने लगी। इस बीच पति अक्सर मायके आकर उससे व बेटी से मिलता रहता था। दो माह से उनकी बेटी पिता के साथ  थी।

आरोप है कि रविवार रात पिता ने नशे की हालत में घर में अकेली बेटी से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर बेटी को चुप करा दिया। सोमवार सुबह पति जब काम पर निकला तो बेटी अपने मामा के घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी का कहना है कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें