पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
मृतक के पिता कल्लू रैदास, मां इंद्रानी और भाई विजय, उमेश और ननकाई का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।