हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार नासेपीर थाना कोतवाली निवासी कमल सिंह लोधी (36), विजय सिंह (35), नितिन सिंह (25), योगेंद्र सिंह (25) और इन्द्रों निवासी धनराज (27) शनिवार दोपहर एक कार से औगासी घाट नहाने पहुंचे थे। नहाते समय अचानक नितिन सिंह का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।