फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ट्रक ने स्कूटी सवार फैक्टरी कर्मी को कुचला, मौके पर मौत, मचा कोहराम

Sun, 08 Jan 2023 03:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में गोधरौली गांव के पास कानपुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार रात स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। थाना पुलिस को तलाशी में मोबाइल मिला है। जिसके आधार पर परिजनों को सूचित कर शव को रात में ही पीएम के लिए फतेहपुर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया गया है। थाना अध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया मृतक की पहचान उन्नाव जनपद के शुक्लागंज के मोइन खान के पुत्र मोहसिन (20) के रूप में हुई है। मृतक फतेहपुर में चमड़े का सामान बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। अभी हाल में ही नई स्कूटी खरीदी थी। बिना नंबर की है। इसी से रात में घर जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। घटना की जनकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें