फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, नौकरी की तलाश में जा रहा था दिल्ली, GRP ने शव कब्जे में लिया, जांच शुरू

Wed, 05 Aug 2026 12:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन से गिरकर बिहार के मधुबनी निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली नौकरी की तलाश में जा रहा था, और मौहार गांव के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। जीआरपी ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही एक ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रेलवे पुलिस के अनुसार, बिहार के मधुबनी जिले के चिकना गोगा गांव निवासी राधे ठाकुर उर्फ गंगा प्रसाद ट्रेन से दिल्ली नौकरी की तलाश में जा रहे थे। यात्रा के दौरान जिले में मौहार गांव के पास रेलवे के खंभा संख्या 972 के निकट वह किसी कारणवश चलती ट्रेन से गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें