फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई है। अप लाइन पर खंबा नंबर 976 के पास युवक का शव मिला है। थाना अध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। पंचनामा भरकर फतेहपुर भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है।