फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चचेरी बहनों से छह युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 14 Mar 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। छोटे भाई-बहन को बंधक बनाकर रविवार रात चचेरी बहनों के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों छोटे भाई-बहन के साथ पड़ोसी गांव से मेला देखकर लौट रही थीं। छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना की रात 1090 में सूचना देने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़ित किशोरियों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया है। एसपी ने घटनास्थल की जांच की है। पुलिस मामले में छह आरोपियों के शामिल होने की बात कह रही है जबकि पीड़ित के पिता का आरोप है कि दुष्कर्म में आठ लोग शामिल थे।
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव स्थित शोभन सरकार मंदिर में मेला लगता है। यहां पर रामलीला शाम से दूसरे दिन भोर पहर तक होती है। मेला स्थल के पड़ोसी गांव की एक 17 साल की किशोरी अपनी चचेरी बहन (14), सगी बहन (12) और भाई (13) के साथ रामलीला देखकर रात करीब 11 बजे घर लौट रही थी। मेला स्थल पर ही सात-आठ युवक खड़े थे। इनमें एक युवक से 17 वर्षीय किशोरी ने भाई को बुलाने के लिए मोबाइल मांगा। उसने भाई को फोन किया। इसके बाद चारों गांव की ओर चल पड़े।


जैसे ही सेनपुर से कटरी गांव की ओर मेला स्थल से करीब 500 मीटर दूर महाजन के नलकूप के पास पहुंची। तभी मेला स्थल पर मिले आठों ने चारों को पकड़ लिया। इसके बाद भाई और छोटी बहन को दो युवक किनारे ले गए और बंधक बना लिया। इसके बाद युवकों ने दोनों बहनों से बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


इधर, घर न पहुंचने पर इनका बड़ा भाई अपने दोस्त को लेकर दो बाइकों से खोजबीन करता रहा। आरोपियों के जाने के बाद छोटे भाई-बहन को खोलने के बाद रात करीब डेढ़ बजे चारों घर के लिए चलीं तभी भाई दोस्त के साथ पहुंच गया। किशोरियों ने भाई को आपबीती बताई तो उसने 1090 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिर्जापुर मजरे तालुके निवासी प्रभात यादव, दिलीप यादव, प्रदीप यादव, विकास यादव, शैलेंद्र यादव और उनके रिश्तेदार हथगाम शाहपट्टी के राजन यादव को हिरासत में ले लिया।
किशोरियों ने सभी को पहचाना। मोबाइल पर बातचीत कराने वाले युवक समेत दो की तलाश में पुलिस जुटी है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म करने वालों में छह आरोपी सामने आए हैं। बाकी दो की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हालांकि उन युवकों ने लड़की की भाई से सिर्फ बात ही कराई थी। सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, गाली गलौज, धमकी, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें