फतेहपुर जिले में नेशनल हाईवे पर एक युवक द्वारा खतरनाक तरीके से बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक चलती बाइक पर पेट के बल लेटकर करीब 15 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाता दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसने हैंडल तक नहीं पकड़ा, जिससे उसकी और अन्य राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई।
यह मामला थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक बिना संतुलन के लेटकर बाइक चलाता रहा। हाईवे पर इस तरह का स्टंट कभी भी बड़ा हादसा करा सकता था। पीछे चल रहे एक कार चालक ने यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।