फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 30 Sep 2024 12:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के कृष्ण कुमार दीक्षित के पुत्र रामजी दीक्षित (30) की रविवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। परिजनों ने सोमवार सुबह गुनीर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों के मुताबिक रविवार रात 11 बजे रामजी दीक्षित की हालत खराब हो गई थी। युवक शराब का लती था।इलाज के लिए औंग नर्सिंग होम ले गए थे। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर कानपुर ले जाने की सलाह दी थी। परिजन कानपुर के धनवंतरी नर्सिंग होम ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामजी दीक्षित अविवाहित थे। रामजी दीक्षित के दो बड़े भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। एक की सड़क हादसे में तथा दूसरे की कथित फैक्ट्री हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें