चौडगरा (फतेहपुर)। हाईवे पार करते समय तेज बारिश में आ रहे वाहन को देख नहीं पाने से शनिवार रात फैक्टरी कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास वाहन की तलाश की, कोई पता नहीं चला।
कानपुर देहात रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अवधेश कुमार त्रिवेदी का पुत्र आकाश त्रिवेदी (25) चौडगरा कस्बे की एक फैक्टरी में काम करता था। वह छुट्टी के बाद कमरे जाने का निकला था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय गेट के सामने हाईवे पार कर रहा था। बारिश की वजह हाईवे पर आ रहे वाहन का नहीं देख सका और किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसा देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकाश को मौके पर मृत पाया। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।