फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: अभिलेखागार में सांप घुसने से कामकाज प्रभावित, डर के साये में काम कर रहे कर्मचारी

Wed, 28 Aug 2024 09:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर में बीते गुरुवार को अभिलेखागार अभिलेखों का मुआयना हो रहा था। इसी बीच एक सांप कक्ष में घुसता दिखा। उसे देख भगदड़ मच गई। जिसकी वजह से पिछले एक सप्ताह से कामकाज प्रभावित है।
विज्ञापन
सपेरों को बुलाकर सांप निकलाने की कोशिश - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में कलक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार में सांप की अफवाह से पिछले एक सप्ताह से कामकाज प्रभावित है। कर्मचारी अंदर डर के साये के बीच काम करते हैं। सांप के लिए सपेरों की टीम को भी बुलाया गया। वन विभाग के कर्मी भी खोजबीन करते रहे। कहीं सांप नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन


बीते गुरुवार को अभिलेखागार अभिलेखों का मुआयना हो रहा था। इसी बीच एक सांप कक्ष में घुसता दिखा। उसे देख भगदड़ मच गई। सांप की मौजूदगी को लेकर कर्मचारी अंदर दाखिल होने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। मुआयना का काम बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। कृषि विभाग की टीम लगातार दवा का छिड़काव कर रही है। लेकिन सांप की मौजूदगी नहीं मिली। विभाग के बाबू ने अपनी तसल्ली के लिए सपेरों को भी बुलाया। हालांकि अब सांप के अभिलेखागार से निकलने की बात कही जा रही है, लेकिन कर्मियों के बीच दहशत बनी है। वे डर डरकर काम कर रहे हैं। इससे वादकारी, किसान व अधिवक्ता नकल के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें