फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रैना गांव के तीन घरों में ताले तोड़कर पांच लाख की चोरी

Wed, 28 Aug 2024 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के रैना गांव में शातिरों ने तीन किसानों के घर से नकदी और जेवर पार कर दिए। साथ ही चोर घरों से अनाज भी ले गए। पीड़ितों के मुताबिक चोरों ने करीब पांच लाख से अधिक का माल चोरी किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रैना गांव निवासी कल्लू की पत्नी रामश्री ने बताया कि वह 25 अगस्त की रात दरवाजे पर सो रही थी, तभी चोर छत से सीढ़ियों के रास्ते कमरे तक पहुंचे। कुंडी काटकर पांच बोरी गेहूं, दो जोड़ी पायल, सोने का मंगलसूत्र, तीन चेन और 12 हजार नकदी चोरी कर ले गए। बगल में स्थित देवरानी राजकली के घर में सीढ़ियों के रास्ते चोर घुसे। यहां कमरे का ताला तोड़कर दो जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, अंगूठी, पांच हजार रुपये चोर चुरा ले गए। बाद में चोर रैना पंचायत के बुधइयापुर गांव निवासी मदन सिंह के घर में भी छत के रास्ते घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बक्से से 20 हजार रुपये, सोने के बाले, तोड़िया, चांदी के सिक्के चुरा ले गए। परिवारों के लोग बाहर बरामदे में सोए थे। सुबह चोरी की जानकारी हुई। मदन सिंह ने गांव के ही व्यक्ति पर चोरी की आशंका पर जताई है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें