फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: माॅडलिंग का झांसा देकर महिला से 1.85 लाख रुपये की साइबर ठगी

Sun, 04 Jan 2026 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

फेसुबक पर पेज देखकर चैटिंग करने के दौरान महिला को फंसाया। बच्चों की मॉडलिंग के फोटो, वीडियो भेजने पर लाभ की बात कही थी।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों ने बच्चों की माॅडलिंग का झांसा देकर सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी महिला से 1.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सिविल लाइंस निवासी प्रथम राठौर की पत्नी सौम्या चौहान ने बताया कि वह फेसबुक के टिनी वॉडर पेज पर बच्चों की माॅडलिंग से जुड़ी जानकारी देख रही थीं।

विज्ञापन


पेज पर कई लोग जुड़े हुए थे और बच्चों की माॅडलिंग और प्रमोशन के लिए चैटिंग दिख रही थी। सौम्या ने पेज पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। इस पर उन्होंने शुरू में 50 हजार रुपये की माॅडलिंग फीस खाते में भेजने की बात कही। इसके बाद टेलीग्राम लिंक मिला। यहां बच्चों की फोटो भेजी गई। टेलीग्राम लिंक पर प्रमोशन का टास्क पूरा करने लगी। इसके बाद 15 हजार रुपये उनके खाते में आ गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चे की माॅडलिंग कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई। महिला ने दो बैंक खातों में डेढ़ लाख रुपये और बेटे की फोटो भेज दी। लिंक पर पांच लाख रुपये का लाभ दिखने लगा लेकिन रकम खाते में नहीं आई। जब महिला ने संपर्क किया तो उसे टेलीग्राम और फेसबुक पेज से हटा दिया गया। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामला साइबर ठगी का है और पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें