फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: चार बीडीसी, 187 सदस्य के लिए मतदान कल, 73 बूथों पर होगी वोटिंग, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टी

Fri, 11 Jun 2021 12:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
फतेहपुर जनपद में चार बीडीसी और 187 सदस्य पद की रिक्त सीटों पर शनिवार को मतदान होंगे। प्रशासन ने इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है। 73 बूथों पर मतदान किया जाएगा और शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। कुल 96 पोलिंग पार्टियों को उनके तैनाती स्थल के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


23 पोलिंग पार्टियां ब्लाकों में रिजर्व रखी गई हैं। जनपद में 187 सीटों पर ग्राम सभा सदस्य पद के लिए चुनाव होंगे। जबकि चार सीटों पर बीडीसी पद का चुनाव होना है। ग्राम सभा सदस्य पद की छह व बीडीसी की दो सीटें हैं, जिनमें 26 अप्रैल को चुनाव कराए गए थे लेकिन गलत मतपत्र होने के कारण पुन: मतदान कराया जाएगा।

इन सीटों पर प्रत्याशी पुराने ही होंगे। पोलिंग पार्टियां शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक ब्लाक में पहुंचेंगी और वहां से दो बजे बूथ के निकलेंगी। जनपद के ग्राम पंचायत सिजौली, भादर, भारतपुर, हरदो, गोहरारी, भरसा, कापिल, नोनारा, चांदपुर, सलेमपुर कनेगरा, मदरी, डिघरुवा, दरियापुर, सैदपुर भुरुही, सरौली, अब्दुल्लापुर सिठियानी, टेनी, कछरा, गुरवल, अमनी, गोदौरा, उमरा, बेती सादात, सेनपुर, उन्नौर, पधारा, मयारामखेड़ा, गंधर्पी, बरिगवां, करनपुर, जाफरगंज सिठर्रा, द्वारिकापुर जट्ट और सराय होली ग्राम पंचायत में सदस्य पद के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाकवार, बूथ व वार्डों की संख्या
ब्लाक--------बूथ-----------वार्ड
ऐरायां---------3-------------8
विजयीपुर-----19------------43
भिटौरा----------6----------17
अमौली--------24----------62
देवमई---------13----------47
खजुहा--------8------------10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें