फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती फतेहपुर कांड की पीड़िता कृत्रिम सांसों पर

Wed, 18 Dec 2019 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती फतेहपुर कांड की पीड़िता की हालत और गंभीर हो गई है। इस वक्त वह कृत्रिम सांसों पर है। उसका इलाज कर रहे हैलट के सर्जन डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि फेफड़ों में ताकत नहीं है, उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। उसे वेंटिलेटर से कृत्रिम सांस दी जा रही है। इसके साथ ही हृदय में भी कमजोरी आ गई है। हृदय की दवाएं भी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


उन्नाव कांड की पीड़िता की हालत स्थिर
कानपुर। 85 फीसदी जली उन्नाव कांड की पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है। उसका भी गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे हैलट के सीनियर सर्जन डॉ. जीडी यादव ने बताया कि अधिक बर्न होने से उसकी हालत गंभीर है। दवाएं दी जा रही हैं, बीपी अभी भी कम है। उसे जूस वगैरह दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें