फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: तालाब में मिली अज्ञात युवती की शव; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, शिनाख्त में जुटी है पुलिस

Sun, 01 Mar 2026 03:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: हुसैनगंज के मकनपुर में तालाब से अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। पुलिस दुष्कर्म और हत्या के एंगल से जांच कर रही है और मृतका की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मकनपुर गांव के समीप खेतों से सटे एक तालाब में अज्ञात युवती का शव उतरता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची हुसैनगंज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके की स्थिति को देखते हुए युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव कई घंटे पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन





शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें