गाजीपुर रजबहा में बहकर आया अज्ञात शव
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के बरौहा गांव के पास गाजीपुर रजबहा में बुधवार को एक अज्ञात शव बहकर आ गया। शव दिखाई देने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।