फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ऊंचाहार हत्याकांड…CM योगी के निर्देश पर प्रशासन का एक्शन, मृतक हरिओम की बहन को मिली नर्स की नौकरी

Fri, 17 Oct 2025 08:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: फतेहपुर के हरिओम वाल्मीकि की ऊंचाहार में पीट-पीटकर हत्या के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन ने उनकी बहन कुसुम देवी को मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स पर स्टाफ नर्स के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया है।
विज्ञापन
मृतक हरिओम वाल्मीकि की बहन कुसुम देवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के हरिओम वाल्मीकि हत्याकांड के बाद गर्मायी सियासत के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने त्वरित पहल की है। मृतक हरिओम वाल्मीकि की बहन कुसुम देवी को अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में आउटसोर्स के तहत स्टाफ नर्स के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि फतेहपुर के तुराब अली का पुरवा निवासी हरिओम वाल्मीकि एक अक्तूबर को रायबरेली के ऊंचाहार स्थित ससुराल जा रहे थे। यहां रात करीब एक बजे ऊंचाहार निवासी लोगों ने उसे चोर समझ पीटकर मार डाला था। हरिओम के पिता का दावा था कि इस दौरान उसने नाम-पता भी बताया।

विज्ञापन

">http://

सुबह सुबह मिली नौकरी, प्रशासन ने जारी की सूचना

राहुल गांधी का नाम लिया, लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनी और पीटकर मार डाला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर राजनीति गर्मा गई। इस संवेदनशील मामले को देखते हुए, जिला प्रशासन ने आनन फानन में हरिओम की बहन को नौकरी दी और इसकी सूचना तुरंत जारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें