फतेहपुर जिले में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कछुआ तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने दो तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 148 जीवित कछुए बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। संयुक्त टीम ने फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की जांच के दौरान यह कार्रवाई की। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी जनपद सुल्तानपुर के रहने वाले हैं और ट्रेन के जरिए कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचने की तैयारी में थे।