फतेहपुर के हथगाम में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को हथगाम सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा मानपुर गांव के सामने मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई।
एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गहरी चोट मौत का कारण बताई जा रही है। कौशांबी के थाना सैनी के अलीपुर जीता गांव निवासी रामशंकर (45) शादी के बाद से हथगाम के कसरांव गांव स्थित ससुराल में रह रहे हैं। परिवार में पत्नी कुसमा देवी और पांच बच्चे मालती (18), राहुल (15), रोहित (12), जयसिंह (8) और खुशबू (4) हैं।
रामशंकर फतेहपुर स्थित एक नमकीन फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार सुबह रामशंकर अपनी बाइक से फैक्टरी में काम करने वाले साथी मलखान (35) पुत्र बाबू सिंह निवासी निचकी फरीदपुर और मुलायम (30) पुत्र हरिप्रसाद निवासी मानपुर के साथ काम पर जाने के लिए निकला था। तीनों एक ही बाइक पर थे।