फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Triple Murder: थानाध्यक्ष समेत तीन लाइन हाजिर, दो की थानेदारी छिनी…इनका भी हुआ तबादला, ये है वजह

Tue, 15 Apr 2025 12:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: तिहरे हत्याकांड में घिरे ललौली थानाध्यक्ष समेत तीन को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, दो निरीक्षकों से थानेदारी छिनी है। एसपी पीआरओ ने बताया कि जनहित में कुल 18 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है।
विज्ञापन
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में तिहरे हत्याकांड के बाद आरोपों से घिरे ललौली थानाध्यक्ष वृंदावन राय लाइन हाजिर हुए हैं। थरियांव और सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी  भी लाइन भेजे गए हैं। वहीं, राधानगर व असोथर थाने में तैनात निरीक्षकों से थानेदारी छिनी है। एसपी धवल जायसवाल ने बड़े पैमाने पर थानेदारों का तबादला किया। फेरबदल की गस्ती मंगलवार भोर जारी हुई।

विज्ञापन

इसमें 10 इंस्पेक्टर और आठ एसआई का स्थांतरण हुआ है।  ललौली थानाध्यक्ष वृंदावन राय की एक साल पहले हथगाम थाने में थानाध्यक्ष थे। इस दौरान अखिरी गांव के प्रधान पुत्र पप्पू सिंह को हत्यारोपी मुन्नू सिंह पक्ष ने खेत में घसीटकर पीटा था। इसका वीडियो भी तिहरा हत्याकांड के बाद वायरल हुआ। प्रकरण में पुलिस अधिकारियों ने माना कि मारपीट के बाद आरोपियों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई थी।

इनको किया गया है लाइन हाजिर
वृंदावन राय की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे, जिसके चलते उन्हें लाइन हाजिर किया गया। इधर, थरियांव थानाध्यक्ष अरविंद राय, सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी को लाइन हाजिर किया गया है। हालांकि, कई माह पहले राजेंद्र त्रिपाठी का गैर जनपद स्थांतरण हो चुका है। इसी वजह से पुलिस लाइन भेजे गए हैं। जहानाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को हुसैनगंज, प्रभारी मीडिया सेल शमशेर बहादुर सिंह को ललौली थाना प्रभारी बनाया गया है।

अब इनको मिली है कमान
पुलिस लाइन से तेज बहादुर सिंह को प्रभारी निरीक्षक सुल्तानपुर घोष बनाया गया है। धाता प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय को प्रभारी थरियांव बनाया गया है। राधानगर प्रभारी रमेश पटेल को  प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। राधानगर का चार्ज प्रभारी डीसीआरबी दिनेश कुमार मिश्रा को दिया गया  है। चौकी प्रभारी मझिलगांव एसआई विकास सिंह को थानाध्यक्ष मलवां बनाया बनाया गया है। मलवां थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी को असोथर थाना प्रभारी बनाया गया है।  
विज्ञापन

जनहित में किए गए हैं तबादले
असोथर थाना प्रभारी विनोद मौर्य को चार्ज से हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है। प्रभारी न्यायालय सुरक्षा लान सिंह को प्रभारी साइबर थाना, साइबर  प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। हुसैनगंज थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह को थाना प्रभारी जहानाबाद, अपराध शाखा से अनिरुद्ध द्विवेदी को थाना प्रभारी हथगाम बनाया गया है। एसएसआई कोतवाली बिंदकी अंकुर कैथवास को थाना प्रभारी धाता बनाया गया है। सदर कोतवाली में तैनात अपराध निरीक्षक श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव को थाना प्रभारी बकेवर बनाया गया है। एसपी पीआरओ ने बताया कि जनहित में तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें