घायल चालक सलीम खान (45), निवासी नरनगली थाना रामगढ़, जिला अलवर (राजस्थान) को केबिन में फंसी हालत से बाहर निकाला गया और तत्काल पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि हादसा भोर के समय हुआ है और अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।