Fatehpur News: मकबरा बवाल के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ और अभद्र टिप्पणियां करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। साइबर सेल की निगरानी के बाद सदर कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।
फतेहपुर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भडकाऊ पोस्ट व अभद्र टिप्पणी के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं। मकबरा बवाल को लेकर पहले तनाव के बाद समुदायों के लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियां कर रहे थे। इससे शहर का दोबारा माहौल खराब हो सकता है।
विज्ञापन
मामले को लेकर साइबर सेल सोशल मीडिया पर निगरानी कर रहा था। इसमें कई पोस्ट और टिप्पणियां करने वालों को चिन्हित किया गया। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया की आईटी एक्ट व माहौल बिगाड़ने की कोशिश की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फेसबुक आईडी संचालक हक की आवाज, मोहम्मद मुजफ्फर इमाम व अखंड प्रताप सिंह को आरोपी बनाया गया है।