यूपी के फतेहपुर जिले में तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
फतेहपुर में औंग थाना क्षेत्र के गढ़ी कीचकपुर गांव के हटिया चौराहे पर शुक्रवार रात तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोर नगदी सहित सामान पार कर ले गये। सुबह शटर खुले देखकर ग्रामीणों ने दुकानदारों को चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि चोर तीनों दुकानदारों के कैश काउंटर से लगभग 25 हजार नगदी तथा सामान चोरी कर ले गए हैं।