फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: सपा नेता ने फेसबुक पर डिप्टी सीएम को बोला- अपना डीएनए टेस्ट कराएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
टिप्पणी करने वाले आरोपी सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फेसबुक पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। टिप्पणी में ब्राह्मण समाज को भी अपशब्द लिखा गया है।

विज्ञापन


अभद्र टिप्पणी से समाज में रोष व्याप्त है। खागा विधानसभा सपा उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश की फेसबुक पर आईडी से शनिवार को ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई। उसके बाद पोस्ट को शेयर कर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर पोस्ट की।

उन्हें अपना डीएनए टेस्ट कराने की बात लिखी। पोस्ट शेयर होते ही ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष फैल गया। गढ़ा के समाजसेवली शेषनारायण शुक्ला ने तहरीर में बताया कि सपा नेता सत्यप्रकाश चंदापुर मजरे गढ़ा गांव का है।
विज्ञापन


आरोप है कि सपा नेता पहले से ही धमकी भरी व अभद्र पोस्ट करता है। युवक की इस हरकत से समाजिक सद्भाव बिगड़ रहा है। मना करने पर जान से मारने और दंगा कराने की धमकी देता है।

उसके कृत्य में तीन-चार अन्य लोग भी शामिल हैं। वह पोस्ट समर्थन का करते हैं। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें