घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
कल्यानपुर थाना के ममरेजपुर से गुरुवार रात थरियांव थाने के सुखपुर बरात गई थी। हादसे में बराती राजेंद्र (50), भूरा (55) , गुधुन (55) की मौत हो गई। वहीं उदयराज, गोपीचंद्र, पुत्तन, मिल्कू, चालक बड़ौरी थाना कल्यानपुर निवासी मुनेश पटेल घायल हुए। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।